Followers

Sunday, May 23, 2010

भारतीय बच्चों की स्थिति और कुपोषण, एक समीक्षा


बच्चे, हँसते मुस्कुराते प्यारे प्यारे बच्चे। आपके, हमारे, हम सबके ये बच्चे जिनके बारे में कभी गुरुदेव रविन्द्रनाथ टेगोर ने कहा था, "इस दुनिया में आने वाला हर बच्चा ये ये सन्देश लेकर आता है की इश्वर अभी पूरी तरह से इंसान से निराश नहीं हुआ है"। स्वभाव से ही हम मानव अपने बच्चों से बहुत स्नेह करते हैं और उनका पालन पोषण पूरी जिम्मेदारी से करते हैंवैज्ञानिक तथ्य भी इस बात को सच साबित करते हैं और फिर हम भारतीय तो स्वभावतः अधिक भावुक और संवेदनशील माने जाते हैं और इस बात पर गर्व भी करते हैं की पश्चिमी देशों के लोगों की तुलना में हम भारतवासी रिश्तों की बेहतर समझ रखते हैं और इंसान और इंसानियत को ज्यादा महत्व देते हैंइतना सब होने के बाद भी इस मंच पर हमें भारतीय समाज में बच्चों की स्थिति की समीक्षा करने की जरुरत महसूस हुई तो वो निराधार भी नहीं हैमैं आपका ध्यान कुछ आंकड़ों की तरफ आकर्षित करना चाहूँगा जो मैंने एक हिंदी दैनिक से लिए हैंइलाहबाद में राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के 'स्कूल आई स्क्रीनिंग प्रोग्राम' के नतीजे बताते हैं हैं की वहां के २३,००० बच्चों की आँखों की जांच के दौरान ५४९ बच्चे मायोपिया और हाईपरमेत्रोपिया से ग्रसित मिलेयूनिसेफ और सी. आर. वाये के आंकड़ों से पता चलता है की ४८% भारतीय बच्चे कुपोषित हैंआप शायद विश्वास करें पर ये सच है की हमारे देश में आज भी २० लाख बच्चे अपना पहला जन्मदिन आने से पहले मर जाते हैंअगर पूरे विश्व की बात करें तो विश्व का हर तीसरा कुपोषित बच्चा भारत में है और हर चौथे बच्चे में खून की कमी हैजन्म लेने वाले हर १००० बच्चों में ५० काल का ग्रास बन जाते हैंहमारे प्रदेश उत्तर प्रदेश के हाल तो और भी बुरे हैं जहाँ ५०% प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर डॉक्टर ही नहीं हैंअमूमन पांच साल तक के बच्चे को सभी टीके लग जाने चाहिए पर ऐसा नहीं हो पा रहा हैकुपोषण दूर करने के लिए आई . सी. ड़ी. एस . योजना पिछले ४० वर्षों से चल रही है पर ये एक शर्मसार करने वाला सत्य है की जो विभाग महिलाओं को यह सोच कर दिया गया था की उनमे पुरुषों की अपेक्षा बच्चों के प्रति अधिक ममता होगी, आज वही विभाग भ्रष्टाचार में गले तक डूबा हुआ हैजो पैसा अमेरिका के बच्चे और वहां के लोग जोड़ जोड़ कर वहां से यहाँ भारतीय बच्चों की देखभाल के लिए उपहार स्वरूप भेजते हैं वो पैसा यहाँ आते ही कब हमारे अपने समाज की यह पढ़ी लिखी जिम्मेदार और ममतामयी महिलाएं अंतर्धान कर देती हैं पता ही नहीं चलतामैं यह तो नहीं कहूँगा की इस विभाग से जुडी सभी महिलाएं भ्रष्ट हैं पर हाँ यह जरुर हैं की जो इमानदारी से अपनी अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं उनकी संख्या बहुत कम है जो की चिंता का विषय हैइस सबके आलावा बच्चों के खिलाफ जितने अपराध हमारे यहाँ होते हैं शायद ही किसी खुद को विकसित देश समझने वाले देश में होते होंनिठारी के घाव अभी तक भरे नहीं हैंयह घिनोना काण्ड भी हमें आईना दिखाता हैऐसा भी नहीं है की सब गलत और बुरा ही हो रहा है हमारे यहाँबच्चों के लिए बहुत सी संस्थाएं बहुत अच्चा काम कर रही हैं। हमारी कोशिश होनी चाहिए की इन संस्थाओं को पूरा समर्थन दें और इनकी संख्या बढेइसके आलावा कुछ जरुरी बदलाव हमें अपने अन्दर भी लाने होंगेबच्चों को सिर्फ उनके माता पिता और परिवार की जिम्मेदारी समझना हमें छोड़ना होगाहर बच्चा पूरे समाज की जिम्मेदारी होता है की सिर्फ अपने परिवार कीजरुरत है हर जरूरतमंद बच्चे को प्यार देने की ताकि हर बच्चे का पूरा विकास हो। जब ऐसा होगा तब हमारे बच्चे स्वस्थ होंगे, हमारा समाज एक स्वस्थ समाज, और हमारा देश सही अर्थों में एक विकसित देश कहलायेगा।

3 comments:

Shrish Nigam said...

I totally agree with you Atul Ji...the most important thing is we need to change our mentality and to stop thinking that the children are their parents' and family's responsibility. Our society is equally responsible for their overall development...AND WE CANNOT JUST IGNORE IT...

Shrish Nigam said...

We all are well aware of the present scenario how these govt departments work...AATA BAHUT KUCHH HAI, PAR JAATA KAHAN HAI??? WOHI JAANTE HAIN...and its actually useless to expect anything positive from them...but whats very sad and shameful is that the "MAMTAMAYI MAHILAYEIN" are also corrupt and share their credit in our country's children's malnutrition and underdevelopment...

Unknown said...

Hello Atul bhaiya,

I wont discuss any of our social causes that we have in our beautiful country, we all know. You cannot be 100% sure and say that this department really works well, forget about departments, sit alone sometime, and think about any individual (can include ourselves as well). We as an Indian just talk about our Rights, no one knows their duties until unless it is forced on them. We have been ruled by different rulers for almost 20 centuries, we have actually forgot using money. You talked about financial help from other countries to make us grow and help our future (kids), do we really need that support. We are capable enough to generate that much of fund, in fact we have that much of fund, but we do not know how to use them in right way. We are in habit of paying forced taxes, we are in habit of getting sucked till our last drop of blood, now it is a deep rooted issue inside our subconscious mind. You talked about those corrupt ladies, just go sometime back and I am sure they must have paid to the higher levels to get that position. When you have paid to get something, obviously you will expect higher returns and they are doing the same. There are so many to write and discuss about our Social and Political condition any platform would be small. I would like to conclude with a last comment.

We, Indians, are in habit of dictatorship. Democracy is something very new to us. Either we will take time to adjust and learn about Duties and Rights, or we will proof that Democracy is not suitable for us because still even after 62 years and 9 months of Independence the biggest part of our population is illiterate.